Basic Shiksha News:- 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सक्रिय सहभागिता के संबंध में । 21-22
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
Basic Shiksha News:- रसोइयों का मानदेय लंबित देख उपनिदेशक हुए नाराज
हसनगंज। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के उपनिदेशक दो सदस्यीय टीम के साथ बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) पहुंचे। यहां कायाकल्प हुए विद्यालयों की हकीकत जांचने के साथ, रसोइयों का मानदेव, मध्यान भोजन से संबंधित फाइलों को चेक किया। रसोइयों का मानदेय लंबित देख जल्द दिलाने के निर्देश बीईओ को दिए।
मध्यान भोजन प्राधिकरण के उपनिदेशक पंकज यादव और पियूष कमल बीआरसी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीआरसी पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में हुए कायाकल्प की हकीकत जांची। कई स्कूलों में काम अधूरा मिला। बीईओ विश्वनाथ पाठक को एडीओ पंचायत से मिल काम पूरा कराने के निर्देश दिए। रसोइयों का मानदेय लंबित देख बीईओ जवाब तलब किया। शिक्षकों की छुट्टी के लिए बीआरसी में खेल की सूचना मिली। पहले अधूरी छोड़ दी जाती है। उप निदेशक के निरीक्षण में भी अधूरी फाइले मिलीं। व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी विद्यालयों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटवाने के निर्देश दिए।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
शिक्षिका का कहना है कि उसने फॉर्म में सही अंक भरे हैं, जो उसके मूल अभिलेखों में है, फिर कार्रवाई क्यों
बदायूं। अभिलेखों और आवेदन पत्र में भरे गए अंकों में अंतर के आधार पर सोमवार को पांच शिक्षकों की बर्खास्तगी की गई थी। वहीं कुछ दिन पहले एक ओर शिक्षिका को भी बर्खास्त किया गया था। अब जिले में छह शिक्षकों की सेवा समाप्त हो चुकी है।
इनमें से बेवर जिला मैनपुरी की रहने वली शिक्षिका भावना का कहना है कि उसने फॉर्म में सही अंक भरे हैं, जो उसके मूल अभिलेखों में है। इसके बावजूद भी उनकी सेवा समाप्त कर दी है। 20 महीने से वेतन भी नहीं दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में करीब पौने दो साल पहले 2058 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इन शिक्षकों की काउंसलिंग उस समय चार से पांच चरणों में कराई गई थी अक्तूबर 2020 में 21 शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई थी।
इस दौरान कुछ ऐसे शिक्षकों के नाम सामने आए, जिनके मूल अभिलेखों में दर्ज प्राप्तांक आवेदन में भरे गए नंबरों से मेल नहीं खा रहे थे। ऐसे में बीएसए ने कुछ दिन पहले शिक्षिका शिवानी की सेवा समाप्त की थी। वहीं, सोमवार को बीएसए ने अमित कुमार, सुरजीत सिंह, नंदनी बर्नवाल, होमशरण यादव और भावना को भी बर्खास्त कर दिया।
शिक्षिका भावना कुमारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें अंकपत्र में जो नंबर मिले हैं, उन्हीं को आवेदन करते हुए भरा था। बर्खास्तगी जिस आधार पर की है, उसमें गलत नंबर दिखाए हैं। इसको लेकर बीएसए से मिली थी. लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
बर्खास्त किए गए अन्य शिक्षक इस कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना कि विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध उन्हें न्यायालय की शरण लेनी होगी। क्योंकि उनके साथ अन्याय हुआ है। एक तो कार्रवाई गलत की है और ऊपर से उन्हें वेतन नहीं।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
Primary Ka Master:- शिक्षक पर रसोइया के हाथ से बना खाना नहीं खाने के लिए भड़काने का आरोप
शाहबाद शाहबाद क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत अनुसूचित जाति की महिला रसोइया ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बच्चों को इस बात के लिए भड़काता है वह उसके हाथ से बना हुआ खाना न खाए। उसने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
एसडीएम से बुधवार को एक महिला मिलने पहुंची। उसने लिखित शिकायत की है कि उसके गाँव के प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक विद्यार्थियों को भ्रमित कर रहे हैं। उसका कहना है कि वह पिछले तीन वर्ष से प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात है। वह लगातार तीन वर्षों से विद्यालय में भोजन बना रही है। लेकिन अब अध्यापक विद्यार्थियों को उसकी हाथ से बना हुआ खाना नहीं खाने के लिए भड़का रहा है। महिला का आरोप है कि एससी होने के कारण उसे विद्यालय से निकालने की तैयारी भी चल रही है।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
Primary Ka Master:- कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल में लापरवाही और विभागीय आदेश की अवहेलना करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
हाथरस। संविलियन विद्यालय मीतई की प्रधानाध्यापिका पर कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल में लापरवाही बरतने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने का आरोप है। इस वजह से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की संस्तुति पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
संविलियन विद्यालय मीतई नगर क्षेत्र हाथरस में ग्राम प्यारी सिंह प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। प्रधानाध्यापिका को कंपोजिट ग्रांट के रूप में 2021-22 में 75000 रुपये दिए गए थे। इस धनराशि से उन्हें स्कूल की रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य कराना था, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने कोई
कार्य नहीं कराया। बीईओ ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना और कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालय में रंगाई-पुताई और टूटफूट की मरम्मत न कराने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका को संविलियन विद्यालय अहियापुर कलां नगर क्षेत्र हाथरस से संबद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापिका पर लगे आरोपों की जांच के लिए बीईओ गिराज सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
करीब एक हजार परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती न होने से पढ़ाई दांव पर
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन बेहतर बनाने से जुड़ी परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही। जिले में संचालित करीब एक हजार परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती न होने को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। स्कूलों में स्थायी प्रधानाध्यापक न होने के साथ ही करीब तीन सौ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी बच्चों की पढ़ाई में अड़चन पैदा कर रही है। इन परिषदीय विद्यालयों में बीते छह सालों से पदोन्नति प्रक्रिया अटकी पड़ी है। इस कारण योग्यता पूरी करने के बाद भी स्कूलों में तैनात सहायक अध्यापकों को खाली पदों पर तैनाती नहीं मिल पा रही है।
प्रधानाध्यापक की तैनाती न होने वाले विद्यालयों में संचालन की पूरी जिम्मेदारी शिक्षण कार्य के साथ ही सहायक अध्यापकों को संभालनी पड़ती है। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता भी नहीं दिया जाता है। जिले में 2612 परिषदीय स्कूलों में एक हजार के करीब स्कूलों में प्रधानाध्यापक ही नहीं हैं। जूनियर हाईस्कूलों में भी प्रधानाध्यापकों की कमी है। 421 जूनियर हाईस्कूलों में 387 में ही प्रधानाध्यापक हैं। 34 जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। पदोन्नति न होने से प्राथमिक स्कूलों को प्रधानाध्यापक ही नहीं मिल पा रहे हैं।
करीब 966 स्कूलों में सहायक अध्यापकों को ही प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया गया है। इससे स्कूलों के संचालन से जुड़े प्रशासनिक काम काज में भी बढ़ा अनावश्यक विवाद विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ अन्य इंतजाम में परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे एक दर्जन से अधिक स्कूलों के मामलों की जांच का कार्य भी बीएसए स्तर पर लंबित है।
छह साल में बनी नीति, क्रियान्वयन बाकी
करीब छह साल की लंबी समयावधि में परिषदीय विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर बस नीति ही तैयार हो पाई है। जिले के अंदर तबादला व समायोजन की तैयार इस नीति का क्रियान्वयन करना शायद जिम्मेदार भूल गए हैं। परेशानी से राहत दिलाने के लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बीती 27 जुलाई को ऑनलाइन स्थानांतरण व समायोजन का आदेश भी जारी किया था, लेकिन दो माह बाद भी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के तबादले निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के मानक पर होने हैं। तबादलों में विद्यालय के सरप्लस शिक्षकों को ही विकल्प का मौका देने का प्रावधान है।
स्कूलों की स्थिति पर एक नजर
परिषदीय स्कूलों की संख्या – 2612
प्राथमिक विद्यालय – 1710
उच्च प्राथमिक विद्यालय – 421
कंपोजिट विद्यालय – 481
शिक्षकों की स्थिति पर एक नजर
प्रधानाध्यापक (उच्च प्राथमिक स्कूल) – 347
प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल — 2127
सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक स्कूल – 2127
सहायक अध्यापक प्राथमिक स्कूल 5512
शिक्षामित्र 2781
अनुदेशक 444
शासन स्तर से आदेश जारी होने पर ही समायोजन या स्थानांतरण की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए शासन स्तर से एक नीति बनी भी थी। उसके आधार पर ही कार्रवाई के लिए आदेश मिलने पर इसकी प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दूसरे स्कूलों में संबद्ध शिक्षकों के साथ निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में संबद्धता के नाम पर शिक्षकों के तबादले का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दूसरे स्कूलों में संबद्ध शिक्षकों के साथ निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की है। आरोप है कि संबद्धता के नाम पर बड़ी संख्या में शिक्षकों को उनके मनचाहे स्कूलों में तैनाती दी गई।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के एडी बेसिक से सूचना मांगे जाने का कारण बेसिक शिक्षा विभाग में अनोखे ढंग से किया गया शिक्षकों का तबादला
बताया जा रहा है।
बता दें कि लंबे समय से जिले के अंदर शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया लंबित है। शिक्षक लंबे समय से जिले के अंदर मनचाहे स्कूलों में तैनाती की बाट जोह रहे हैं। शिक्षकों और उनके संगठनों की मांग के बाद भी विभाग की ओर से जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया लंबित है। तबादला नहीं होने से परेशान शिक्षकों को उनके मनचाहे स्कूलों में तैनात करने के लिए अधिकारियों ने नया रास्ता निकाल लिया।
आरोप है कि पहले शिक्षक को निलंबित किया गया और फिर मनचाहे स्कूल से संबद्ध कर दिया किया। संबद्धता के नाम पर तबादले के इस खेल की शिकायत ऊपर पहुंची है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बंद विद्यालयों को संचालित करने के लिए शिक्षकों को संबद्ध किया गया है। जिन शिक्षकों ने कार्य में लापरवाही की है, उन्हें निलंबित किया गया है। महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
डिप्टी सीएम ने प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया, फर्श पर बैठे डिप्टी सीएम, शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया
कुशीनगर: विकास खंड रामकोला के कुस्मही गांव में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। शौचालय की टोटी से पानी नहीं निकलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने पास बुला दिखाया और फटकार लगाई। डीएम और सीडीओ से कहा कि यहां मेरा कार्यक्रम है तो यह हाल है, अन्य जगहों पर क्या होगा। शीघ्र सभी शौचालयों की जांच कराकर व्यवस्था ठीक कराएं। प्राथमिक विद्यालय में डिप्टी सीएम बच्चों के बीच फर्श पर बैठ गए। उनसे पठन-पाठन की जानकारी ली, एक बच्चे से पहाड़ा पूछा।
बच्चों की पीठ थपथपाई
संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने बच्चों को पीठ थपथपाई और मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। वहां से डिप्टी सीएम चौपाल में पहुंच लोगों की समस्याएं सुनीं। सात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सरकारी सुविधा नहीं मिलने की बात बताई। डिप्टी सीएम ने बीडीओ उषा पाल को नजदीक बुला कहा कि दो दिनों में समूह का अंशदान पूरा कराएं। कई बुजुर्गों व महिलाओं ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने गांव में कैंप लगाकर समाधान कराने को कहा।
गो-पूजन किया, खिलाया गुड़ व फल
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दोपहर 12:45 बजे कप्तानगंज कस्बा के कान्हा पशु आश्रय स्थल पहुंचे। उन्होंने गो-पूजन किया और गोवंश को गुड़ व फल खिलाया। उसके बाद परिसर में पौधारोपण किया।
आम लोगों से भी मिले
निरीक्षण के दौरान नाद में डाले गए चारा को देखा, जिम्मेदारों से व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। उसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। नगर के कुछ लोगों ने विभिन्न समस्याओं का पत्रक सौंपा। भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डीएम एस राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम देवीदयाल वर्मा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, ईओ विनय कुमार मिश्र की ओर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, रामगोपाल गुप्त, हरेराम गुप्ता, बैजनाथ गुप्त, मारकंडेय पांडेय, सुषमा शर्मा, संतोष जायसवाल, गिरिजेश तिवारी, कृष्ण मणि त्रिपाठी, सविता भारती आदि मौजूद रहे।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
अक्टूबर माह में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे, छुट्टियां देखकर बनाएं योजना
अक्टूबर माह में दशहरा, दिवाली से लेकर कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में शनिवार व रविवार के अवकाश को जोड़कर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। अधिकारियों ने ग्राहकों से छुट्टियां देखकर योजना बनाने की अपील की है।
इन तिथियों को बंद रहेंगे बैंक
बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह ने बताया कि अक्टूबर महीने में छह दिन साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं छह दिन त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा के चलते बैंक तीन से पांच अक्टूबर तक बंद रहेंगे। वहीं 22 से 24 तक साप्ताहिक अवकाश और दिवाली से चलते बैंक बंद रहेंगे।
बैंक अधिकारियों ने की अपील
30 और 31 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश व छठ के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वह आवश्यक कार्य छुट्टियों को ध्यान रखकर बैंक कार्य दिवस पर पूरा करें।
स्कूल भी रहेंगे बंद
अक्टूबर महीने में बैंकों के अलावा स्कूलों में भी कई दिन तक अवकाश रहेगा। रहेगी। दरअसल, दिवाली, दशहरा और करवाचौथ समेत कई त्योहार हैं, जिन दिन स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश होगा।
दिव्यांगों व बुजुर्गों को व्हील चेयर उपलब्ध करा रही एसबीआइ
भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे कालोनी शाखा ने दिव्यांग व बुजुर्ग ग्राहकों के लिए अच्छी पहल की है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बैंक द्वारा अपने इन ग्राहकों के लिए व्हील चेयर सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें बैंकिंग कार्य के लिए बैंक के अंदर आने-जाने में परेशानी न हो।
बढ़ाई जाएगी व्हीलचेयर की संख्या
शाखा की मुख्य प्रबंधक मधुलिका मिश्रा ने बताया कि हमने शाखा में फिलहाल एक व्हील चेयर उपलब्ध कराया है। साथ ही शाखा के सभी कर्मियों को ऐसे ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर की बढ़ाई जाएगी, ताकि दिव्यांग व बुजुर्ग ग्राहकों को आसानी से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराया जा सके।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
Basic Shiksha News:- महत्वपूर्ण / संग्रहणीय: आज से बदलेगा परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय, देखें आदेश cl6, 23
परिषदीय स्कूलों और इंटर कॉलेजों का समय एक अक्तूबर से बदल जाएगा । बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सुबह नौ से तीन बजे तक पठन – पाठन होगा , जबकि हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में सुबह 8.50 से दोपहर 2.50 बजे तक पढ़ाई होगी । अभी तक प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का समय सुबह आठ से दो बजे तक है । एक अक्तूबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा ।
हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में सुबह 8.50 से 2.50 तक पठन – पाठन होगा । इस तरह प्राइमरी स्कूलों से दस मिनट पहले इंटर कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ होगी और दस मिनट पहले अवकाश भी हो जाएगा ।
परिषदीय विद्यालयों के वर्षभर संचालन का देखें आदेश
बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2022 में दिए जाने वाले अवकाशों की तालिका जारी।
Basic shiksha parishad holiday list
बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की वार्षिक अवकाश तालिका, आठ पर्व रविवार के दिन पड़ने से और हुआ छुट्टियों का टोटा
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए वर्ष 2022 की अवकाश तालिका घोषित कर दी है। इसमें आठ पर्व रविवार के दिन पड़ने से रविवार की छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी की गई अवकाश तालिका में छह पर्व अवकाश रविवार के एक दिन पहले या एक दिन बाद पड़ रहे हैं। इस तरह लगातार दो छुट्टियों का लाभ शिक्षकों व विद्यार्थियों को मिल सकेगा। रविवार को पड़ने वाले पर्वों में नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जन्म तिथि, 10 अप्रैल को रामनवमी 10 जुलाई को बकरीद, दो अक्टूबर को गांधी जयंती, नौ अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद, बारावफात/ महर्षि बाल्मीकि जयंती, 23 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 30 अक्टूबर को छठ पूजा पर्व एवं 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल हैं। यहां जहां रविवार की छुट्टी का नुकसान हुआ है, वहीं रविवार के आगे या पीछे पड़ रहे पर्व से लगातार दो दिन छुट्टी का लाभ भी मिलेगा।
इन पर्वों में वसंत पंचमी पांच फरवरी शनिवार, बुद्ध पूर्णिमा 16 मई सोमवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त सोमवार, चेहल्लुम व विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर शनिवार, दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मतिथि / आचार्य नरेंद्र देव जयंती 31 अक्टूबर सोमवार शामिल है। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी की ओर से घोषित अवकाश देय होगा।
सिर्फ शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को ये अवकाश
हरितालिका तीज अथवा : हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी / ललई छठ, जीउतिया व्रत / अहोई अष्टमी का अवकाश सिर्फ शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वीकृत किया गया है।
ग्रीष्मावकाश व शीतकालीन अवकाश घोषित
वर्ष 2022 में ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक घोषित किया गया है। ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक एवं शीतकाल में मध्यावकाश दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक रहेगा।
पढ़ाई के घंटे निर्धारित
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाई के लिए घंटे निर्धारित किए गए हैं। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शिक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें आठ से सवा आठ बजे तक प्रार्थना और योगाभ्यास का समय रहेगा। इसके अलावा एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक शिक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें प्रार्थना सभा और योगाभ्यास का समय सुबह नौ से सवा नौ बजे तक होगा।
👉 इस संबंध में देखें आदेश https://www.uptetnews.co.in/2021/12/primary-ka-master-2022-download.html
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
Primary Ka Master:- 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल में बंद शिक्षा माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल में बंद शिक्षा माफिया केएल पटेल के ममफोर्डगंज स्थित दो आलीशान मकान को शुक्रवार को कुर्क कर दिया गया। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज रिपोर्ट के तहत की जा रही है। यह संपत्तियां उसने खुद और भाई नन्दलाल के नाम पर खरीदी थी।
मम्फोर्डगंज में खुद और भाई के नाम खरीदा था दो मकान
बहरिया के कपसा निवासीी केएल पटेल उर्फ कृष्ण लाल पटेल प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उनको पास कराने का ठेका लेता था। उसने पूरा गिरोह बना रखा था, जिसका सरगना वह खुद था। शिक्षक, रेलवे, लेखपाल आदि भर्तियों में उसने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लिए थे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में किए गए फर्जीवाड़े में उसका नाम सामने आया था। उसके गैंग के कई गुर्गे गिरफ्तार किए गए थे। एसटीएफ और शिवकुटी पुलिस ने केएल पटेल को जून 2020 में गिरफ्तार किया था। शिवकुटी पुलिस ने उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने उसकी बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू की तो पता चला कि मम्फोर्डगंज में उसका दो आलीशान मकान है। अपराध से अर्जित धन से उसने खुद और भाई नंदलाल के नाम यह दोनों संपत्ति खरीदी है।
मुनादी कराते हुए दोनों संपत्तियों को कुर्क किया पुलिस ने
शिवकुटी पुलिस ने इसकी जांच की और फिर रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम ने कुर्क करने का आदेश दिया। शुक्रवार को एसपी सिटी संतोष कुमार मीना, सीओ कर्नलगंज राजेश यादव, एसओ शिवकुटी मनीष त्रिपाठी के साथ ही प्रशासन अधिकारी मम्फोर्डगंज स्थित शिक्षा माफिया के दोनाें मकानों पर पहुंचे। यहां मुनादी कराते हुए दोनों संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि इन दोनों संपत्तियों को कुर्क कराने के साथ ही शिक्षा माफिया की अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा को कमरे में बंद कर घर जाने वाले शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया
बुलंदशहर, गुलावठी ब्लाक के सैगड़ापीर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा को कमरे में बंद कर घर जाने वाले शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार को ड्यूटी पर आने वाले चार शिक्षकों सहित स्भी पांच लोगों पर यह कार्रवाई की गई है। इस गंभीर मामले की जांच के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है।
यह है मामला
सैगड़ापीर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में गुरुवार को कक्षा एक की छात्रा इकरा को स्कूल में बंद करके शिक्षक घर चले गए। बच्ची के घर न पहुंचने पर स्वजन तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो घटना का पता चला। तब स्कूल का कमरा खोला गया और छात्रा को निकाला गया। किसी ने स्कूल के कक्ष पर लटके ताले और खिड़की से झांकती छात्रा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिलाधिकारी और सीडीओ ने भी वीडियो का लिया संज्ञान
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद घटना का पता चला तो विभाग में खलबली मच गई। जिलाधिकारी और सीडीओ ने भी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बीएसए को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए बीके शर्मा ने इस प्रकरण में प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक को निलंबित कर दिया है।
निलंबन के बाद किया गया सम्बद्ध
निलंबन के बाद सहायक अध्यापिका मंजूलता और रेखा रानी को डिबाई के ऊंचागांव बांगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से सम्बद्ध किया गया है। सहायक अध्यापिका सरिता को इसी गांव के प्राथमिक स्कूल से सम्बद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापक रेशमपाल सिंह को डिबाई के चिरोरी गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल से सम्बद्ध किया गया है, जबकि अनुदेशक हेमलता को बीआरसी डिबाई से सम्बद्ध किया गया है। बताया गया कि इस स्कूल में तैनात तीन अन्य शिक्षक अवकाश या बीएलओ ड्यूटी थे। इस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
तीन सदस्यों की टीम करेगी जांच
बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि बीईओ डिबाई हेमलता, बीईओ अनूपशहर नरेंद्र सिंह, बीईओ बुलंदशहर ओमप्रकाश यादव की तीन सदस्यीय टीम प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देगी।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
12वीं कक्षा के छात्र का दुस्साहस देख शिक्षक कांप गए, मुंह में तमंचे की नाल ठूंसकर बोला- जान से मार दूंगा
शाहजहांपुर: छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उसकी पिटाई की, फिर मुंह में तमंचे की नाल डालकर बोला- शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पीड़ित शिक्षक ने आरोपित छात्र व उसके साथियों केे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
कक्षा में गाली देने पर शिक्षक ने लगाई थी डांट
मामला लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के खंदेवरा गांव निवासी सुनील कुमार से जुड़ा हैं।वह रोजा क्षेत्र के उदियापुर गांव स्थित पित्तू सिंह यादव इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले 12 वीं का छात्र कक्षा में गाली-गलौज कर रहा था।
विरोध पर अन्य छात्रों से अभद्रता की। इसकी सूचना पर कक्षा में पहुंचकर उसे डांट दिया था। उसके पिता को बुलाकर सुधार की बात कही। इसी बात से छात्र रंजिश मान बैठा।
छुट्टी से लौटते वक्त घेरकर पीटा, मुंह में ठूंसी तमंचे की नाल
उन्होंने बताया कि वह 27 सितंबर को छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे।गांव से कुछ ही दूरी पर आरोपित छात्र व उसके साथियों ने उनकी मोटर साइकिल रूकवा ली। आरोप है कि चारों ने उन्हें लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया।
उन्होंने भागने की कोशिश की तो छात्रों ने उन्हें दौड़ाकर पीछे से घसीट लिया। इसके बाद आरोपित ने उनके मुंह में तमंचे ठूंसकर कहा कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा।
खौफ के कारण नहीं की थी शिकायत, मिला सुरक्षा का भरोसा
डर के कारण उस दिन पुलिस में शिकायत नहीं की।गुरुवार को कुछ अन्य लोगों को इस संबंध में बताया, इसके बाद थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन अन्य लड़के उनके स्कूल के छात्र नहीं थे।
पुलिस के अनुसार, छात्र व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। छात्र के पकड़े जाने के बाद ही अन्य तीनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। शिक्षक को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
Basic Shiksha News:- शिक्षक पदाधिकारियों ने छेड़ी मुहिम, पहले प्रमोशन बाद में विभागीय कार्य इस संबंध में बीएसए को सौंपा ज्ञापन 25-26
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master
इलाहाबाद हाईकोर्ट दशहरा के उपलक्ष्य में नौ अक्तूबर तक बंद रहेगा
हालांकि, न्यायपीठों द्वारा दिए गए आदेश की प्रति सोमवार यानी दो अक्तूबर तक अधिवक्ताओं को मिल सकेगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव
एसडी सिंह जादौन ने बताया कि हाईकोर्ट प्रशासन ने दशहरे की छुट्टियों की घोषणा पहले की कर दी है। लेकिन, आदेश उपलब्ध कराने की व्यवस्था सोमवार तक के लिए बहाल की गई है। अगर किसी भी अधिवक्ता को आदेश की प्रति लेनी हो तो वह उसे प्राप्त कर सकते हैं।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master